Breaking News

विजयादशमी पर उज्‍जैन में निकली महाकाल की सवारी

विजयादशमी पर मंगलवार को अवंतिकानाथ

महाकाल शमी पूजन के लिए नए शहर पधारे। राजा के स्वागत में नगरवासी उमड़ पड़े। सवारी मार्ग पर 100 से अधिक मंचों से पुष्प वर्षा कर राजाधिराज का स्वागत किया गया।

शाही ठाठबाट के साथ शाम 4 बजे भगवान महाकाल की सवारी दशहरा मैदान की ओर रवाना हुई। इससे पूर्व मंदिर के सभामंडप में प्रशासक रजनीश कसेरा ने भगवान के मनमहेश रूप का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल चांदी की पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण के लिए निकले।

Check Also

नर्सिंग ऑफिसर्स की शिकायत पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक्शन

🔊 Listen to this दतिया से बड़ी खबर: नर्सिंग ऑफिसर्स की शिकायत पर डॉ. नरोत्तम …