Breaking News

भोपाल में CM कमलनाथ से मिले शिवराज सिंह चौहान, यह थी वजह

भोपाल में CM कमलनाथ से मिले शिवराज सिंह चौहान, यह थी वजह

भोपाल। पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी में मुख्‍यमंत्री कमलनाथ से सौजन्‍य भेंट की। जानकारी के अनुसार इस दौरान तीन मुद्दों पर शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की।
बताया जाता है कि बातचीत के दौरान शिवराज ने कहा कि खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित शंकराचार्य की प्रतिमा का जल्द ही लोकार्पण करवा दिया जाए । इसके साथ ही बुदनी में रुके हुए कई विकास कार्य जल्द चालू कराए जाएं।
शिवराज ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के पहले जिन लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि स्वीकृत की गई थी मानवीयता के नाते उन्हें इसका भुगतान कर दिया जाए। जानकारी के अनुसार सीएम कमलनाथ ने शिवराज को आश्वस्‍त किया कि जल्द ही इन विषयों पर वे विचार करेंगे।
मंत्रालय से आने के बाद शिवराज सिंह ने मीडिया को बताया‍ कि उन्‍होंने किसानों से किये वादे निभाने की कमलनाथ से बात कही है। प्रदेश में किसानों को पाले का मुआवजा दिया जाना चाहिये। साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम को लेकर भी इस दौरान चर्चा हुई।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …