दुग्ध संघ के कर्मचारियों को 96 महीने का पेंडिंग एरियर इसी महीने मिल सकता है। इसके पुख्ता आसार हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री आदर्श शर्मा ने बताया कि पेंडिंग एरियर के बारे में सीईओ डॉ केके सक्सेना से बातचीत हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने भरोसा दिलाया है। पिछली सरकार ने कर्मचारियों को 6वें वेतनमान का 63 और 7वें वेतनमान का 33 महीने का एरियर नहीं दिया था। 6 वें वेतनमान का 1 जनवरी 2006 से 31 मार्च 2011 तक और 7वें वेतनमान का 1 जनवरी 2016 से 30 सितंबर 2018 तक का एरियर पेंडिंग है। संचालक मंडल ने इस बारे में प्रस्ताव को दो साल पहले मंजूरी दे दी थी।
Check Also
लाडली बहना योजना: सरकार ने दी स्पष्टता, नहीं बढ़ेगी राशि ₹3000
🔊 Listen to this Jan 8, 2025 at 08:29 लाडली बहना योजना: सरकार ने दी …