Breaking News

लोकसभा/ पिछली बार प्रियंका ने ‘नीच राजनीति’ का मुद्दा उठाते हुए मोदी को 24 सीटों पर चुनौती दी थी

2014 में नौ चरण में लोकसभा चुनाव हुए, प्रियंका और मोदी के बीच आखिरी दो चरण में बयानबाजी तेज हुई थी

प्रियंका ने मोदी को ‘नीच राजनीति’ के मुद्दे पर घेरा तो मोदी ने उसे ‘नीच जाति’ से जोड़ दिया

आखिरी दो चरण में उप्र की 24 सीटों पर जाति का असर था, इनमें से भाजपा ने 22 सीटें जीत ली थीं

नई दिल्ली. प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव बन गई हैं। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है। कांग्रेस ने उन्हें 40 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है, जिसमें मोदी-योगी के प्रभाव वाले पूर्वांचल की 24 सीटें शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए ही प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले लोकसभा चुनाव के आखिरी दो चरण में भी प्रचार मोदी बनाम प्रियंका के बीच था। प्रियंका ने अमेठी-रायबरेली में आक्रामक प्रचार किया। इसके जरिए आसपास की कुल 24 सीटों पर होने वाले मतदान से पहले चुनावी मुद्दा बदलकर मोदी को सीधी चुनौती दे दी थी।बयानबाजी की शुरुआत अमेठी से हुई थी 
5 मई 2014 को प्रियंका गांधी ने अमेठी में कहा था कि नरेंद्र मोदी नीच राजनीति करते हैं। मोदी ने इसे नीच जाति से जोड़ दिया। मोदी ने अपनी रैलियों में कहा कि वे नीच जाति से हैं, इसलिए प्रियंका उनके बारे में टिप्पणियां कर रही हैं। इसी बीच, बसपा प्रमुख मायावती ने भी मोदी की जाति पूछ ली।
आखिरी दो चरण में उप्र की 24 सीटों पर जाति का असर था मोदी और प्रियंका के बीच तल्ख बयानबाजी तब शुरू हुई, जब मतदान के दो चरण बाकी थे। इन चरणों में चार राज्यों की 105 सीटों पर वोटिंग होनी थी। इनमें उत्तर प्रदेश की 33 सीटें थीं, जिनमें 24 सीटों पर एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग का सीधा असर था।  प्रियंका-मोदी के बयानों के बाद इन 24 सीटों पर जाति ही सबसे बड़ा मुद्दा बन गई। संत कबीरनगर, भदोही, बस्ती, घोसी, बनारस, अमेठी, डुमरियागंज, गोंडा जैसी सीटों पर नीच जाति और नीच राजनीति शब्द को लेकर भाजपा और कांग्रेस में तीखी बयानबाजी हुई थी। मोदी लहर में भाजपा ने यहां कांग्रेस से नौ सीटें छीन लीं और जातियों के असर वाली 24 में से 22 सीटें जीत लीं। 
नीच’ शब्द पर विवाद के बाद भाजपा ने उप्र की 72% सीटें जीतीं
जातियों के असर वाली सीटें 

पार्टी 2009 लोकसभा 2014 लोकसभा
भाजपा 2 22
कांग्रेस 10 1
बसपा 9 0
सपा 3 0

 *भाजपा ने बसपा-कांग्रेस से नौ-नौ सीटें छीन ली थीं। प्रियंका को इस बार 40 सीटों की जिम्मेदारी मिल सकती है पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 सीटें
आजमगढ़, बलिया, बांसगांव, बस्ती, भदोही, चंदौली, देवरिया, डुमरियागंज, गाजीपुर, घोसी, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर, कुशीनगर, मछलीशहर, महारागंज, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज,  सलेमपुर, संतकबीर नगर, वाराणसी, फूलपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर।प्रियंका को इन 14 सीटों की भी जिम्मेदारी मिल सकती है
अमेठी, रायबरेली, लालगंज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, फैजाबाद, बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, मिश्रिख, कानपुर, अकबरपुर, उन्नाव।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …