Breaking News

BSP MLA रामबाई ने मंत्री के बंगले पर कब्जा कर लिया | 

भोपाल। दमोह के पथरिया से बसपा विधायक राम बाई ने भोपाल में मंत्री प्रदीप जायसवाल को आवंटित किए गए बंगला नंबर बी-12 पर कब्जा कर लिया। उन्होनें अपने कुछ आदमियों को बी-12 पर भेजा और अपना ताला डलवा दिया। इसके बाद हंगामा मच गया। इस तरह तालाबंदी करके मंत्री को आवंटित बंगले पर कब्जा करने का शायद यह पहला मामला है। विधायक रामबाई का कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा के कहने पर ही बंगले में ताला लगाया है

पथरिया की बसपा विधायक राम बाई के लोगों ने 74 बंगले के बी-12 बंगले पर ताला मार दिया। इसके पहले विधायक रामबाई खुद एक दिन 74 बंगले आई थीं और खाली बंगलों के बारे में पूछताछ की थी। बी-12 बंगले को पहले मंत्री कमलेश्वर पटेल को आवंटित किया गया था, उन्होंने इसे नहीं लिया तो मंत्री प्रदीप जायसवाल को एलॉट कर दिया गया। बंगले में पीडब्ल्यूडी ने रेनोवेशन का काम भी कराया है। 
बताया जा रहा है कि सोमवार को पथरिया विधायक के लोग यहां आए और उन्होंने बंगले में ताला लगा दिया। तब से ही इस बंगले में ताला लगा हुआ है। हालांकि इसकी सूचना जैसे ही पीडब्ल्यूडी को लगी, उन्होंने बंगले का ताला खोल दिया है। बता दें कि राम बाई वही बसपा विधायक हैं, जिन्होंने कमलनाथ सरकार को चेतावनी दी है कि उन्हें मंत्री बनाया जाए, वरना कांग्रेस सरकार का हाल कर्नाटक जैसा न हो जाए। 
मुख्यमंत्री के कहने के बाद लगाया था बंगले पर ताला 
उस बंगले पर हमने अपनी मर्जी से ताला नहीं लगवाया। हमें मुख्यमंत्री कमलनाथ, पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा और विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा था कि जिस बंगले को चाहो ले लो। अपना सामान रख दो और ताला लगा दो। तभी हमने वहां पर ताला लगवाया था। अब वही बंगला मुझे चाहिए।
रामबाई, बसपा विधायक पथरिया 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …