जबलपुर। कई भाजपा विधाययक मेरे संपर्क में हैं, प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह( Digvijaya Singh) ने जबलपुर आगमन पर पत्रकारों से चर्चा में कही। पत्नी अमृता सिंह के साथ दिग्विजय सिंह बुधवार की रात 10.30 बजे जबलपुर पहुंचे। वे गुरुवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के 71वें संन्यास दीक्षा समारोह में शिरकत करेंगे
कुछ लोगों का धंधा छिना
भाजपा के कुछ नेता आश्वस्त हैं कि वह कभी भी प्रदेश सरकार गिरा सकते हैं, इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे आश्वस्त नहीं हैं, बल्कि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि बहुत लोगों के अधिकार छिन गए, उनके धंधे बंद हो गए। बाकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।
ई-टेंडर घोटाला व्यापमं से बड़ा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ई-टेंडर घोटाला व्यापमं से भी बड़ा है। सीईआरटी की रिपोर्ट आ चुकी है। इस घोटाले में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। इसकी जांच जल्द शुरू होगी।
बगलामुखी मंदिर में दर्शन
दिग्विजय सिंह ने बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए और सुबुद्धानंद महाराज से तकरीबन आधे घंटे चर्चा की। इस दौरान वित्त मंत्री तरुण भनोत, विधायक विनय सक्सेना, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा भी उपस्थित थे। दिग्विजय पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विष्णुशंकर पटेल के दामाद का हाल जानने भी गए।
Manthan News Just another WordPress site