Breaking News

श्रीमाधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेमेडियल क्लासेस प्रारंभ

शासकीय श्रीमाधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में 1 अक्टूबर 2019 से रेमेडियल क्लासेस प्रारंभ हो चुकी हैं। इन क्लासेस में बी.ए,बी. कॉम.,बी.एस.सी प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं को अतिरिक्त कक्षाएं लेकर अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। रेमेडियल क्लासेस को प्रारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया कि आप महाविद्यालय में अपनी नियमित कक्षाओं के साथ रेमेडियल कक्षाओं में समय देकर अपने अध्यापन को सुगमता से पूर्ण करें। प्रो. एम.एस हिंडोलिया कोऑर्डिनेटर रिमेडियल क्लासेस ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत इन क्लासेस को प्रारंभ किया गया है। जिसमें बीएससी के कक्षाएं प्रातः 11:00 से 12:00 एवं बी.ए बी.कॉम की कक्षाएं दोपहर तीन से चार बजे आयोजित की जा रही हैं। हम प्रयास करेंगे कि पूरे सत्र इन अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से हम आपको बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करा सकें। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ यू.सी गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बताया कि महाविद्यालय में इन कक्षाओं के द्वारा जिन विषयों में आपको कठिनाई हो रही है उनको हम विशेष समय देकर आपकी मदद करेंगे।जिससे आपका बेहतर भविष्य बन सके। इस अवसर पर डॉ जी.पी शर्मा प्रो पद्मा शर्मा प्रो.पवन कुमार श्रीवास्तव प्रो. नवल किशोर डॉ राकेश शाक्य प्रो रंजना पटेरिया प्रो जसवंत जाटव के साथ अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ रामजी दास राठौर ने वाणिज्य के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर इन क्लासेस का लाभ लें तथा जिन छात्र छात्राओं की बीकॉम प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में पूरक आई है, वे छात्र भी इन क्लासेस में आकर अपनी पूरक परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कर सकते हैं। वाणिज्य विषय की कक्षाएं सेमेस्टर सेल पर आयोजित की जा रही हैं।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …