भाजपा ने प्रदेश सरकार को सदी की सबसे भृ़ष्ट सरकार बताया। किसानों को लेकर दोनों ही दलों ने एक ही दिन धरना, प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे, लेकिन दोनों ही दलों के कार्यक्रम में किसान नजर नहीं।
रायसेन। सागर तिराहा के पास पशु चिकित्सालय कॉपलेक्स परिसर में आयोजित भाजपा के धरना में पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सदी की सबसे भृष्ट सरकार है। यहां बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता, यह मैं नहीं कांग्रेस के ही मंत्री, विधायक कहते हैं। धरना को पूर्व मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ठाकुर, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, रामकिशन चौहान, मुदित शेजवार, किशोर रामानी, राजेंद्र अग्रवाल, राम किशन पटेल आदि ने भी संबोधित किया।
दो लाख की जगह दो हजार का कर्ज माफ
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में गले-गले तक डूबी है। सरकार के पास न तो कोई नीति है और न कोई ठोस जवाब। भगवान भरोसे चल रही कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसानों से 2-2 लाख के कर्ज माफ करने का वादा कर सिर्फ 2-2 हजार का कर्ज माफ कर केवल छलावा और धोखा किया है।
गुटबाजी से घिरी सरकार
नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस मेें गुटबाजी चरम पर है। मंत्री बनने के लिए विधायक एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री व उनके मंत्री विधायक कार्यक्रमों में मप्र के 22 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा बयान देते फिर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया बोल रहे हैं कि मप्र सरकार ने किसानों के साथ छल किया है।
ट्रैक्टर से पहुंचे कलेक्ट्रेट
धरना के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता कई ट्रेक्टर-ट्रॉलियों से कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्टर को ज्ञापन दिया। नरोत्तम मिश्रा ने खुद ट्रेक्टर चलाया। मुख्य मार्ग से बड़ी रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए निकले।
Manthan News Just another WordPress site