Breaking News

म.प्र शहरी बेरोजगारों को मिलेगा पांच हजार रुपए -मंत्री पीसी शर्मा

प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दिया बयान, शहरी बेरोजगारों को मिलेगा पांच हजार रुपए
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सब मुद्दे उठा रही है, लेकिन बेरोजगारी के मुद्दे को नही उठा रही है।
प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दिया बयान, शहरी बेरोजगारों को मिलेगा पांच हजार रुपए

भोपाल। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मंगलवार को छग की राजधानी रायपुर में आयोजित मध्य क्षेत्र की मीटिंग के बारे में बताते हुए कहा कि अन्तरराज्यीय मध्य क्षेत्र की मीटिंग मे सीएम कमलनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा है कि राज्य को 42 फीसदी जो कंपनसेशन मिलता है उसे 50 फीसदी किया जाना चाहिए और समय पर मिलना चाहिए।

इसके अलावा कोरोना वायरस को लेकर मंत्री ने कहा कि हमीदिया मे करोना बीमारी के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं अब आरटीआई के माध्यम से छात्र खुद की उत्तर पुस्तिका देख सकेंगे।

जिला योजना समितियों को और सशक्त बनाया जा रहा है। शहरी बेरोजगार युवाओं को अब पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। विजन टू डिलिवरी रोड मैप का बजट मे भी असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सब मुद्दे उठा रही है, लेकिन बेरोजगारी के मुद्दे को नही उठा रही है।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …