Breaking News

गृह मंत्री बोले, मास्क नहीं पहनने वाले खुद के बयान से मुझे पीड़ा हुई

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने माफी मांगी ली है। नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप नहीं था। मैं अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट करता हूं। मैं स्वंय भी मास्क पहनूंगा। समाज से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि इस बयान से मुझे खुद पीड़ा हुई है। मैं इसे लेकर खेद व्यक्त करता हूं, साथ ही गलती भी मानता हूं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आप सभी लोग मास्क पहने। मेरा बयान प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप नहीं था।

Check Also

दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल*

🔊 Listen to this *दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व …