Breaking News

शिवराज का ऐलान:मध्य प्रदेश में 26 अक्टूबर को भी रहेगी दशहरा की छुट्‌टी;

  • सरकारी कैलेंडर के अनुसार 25 को दशहरा मनाया जाना है
  • कर्मचारियों ने 26 को भी छुट्टी करने की मांग की थी

अंकित राज मंथन न्युज -मध्य प्रदेश में विजयादशमी के पर्व के अवकाश को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने अब स्थिति साफ कर दी है। प्रदेश में रविवार के साथ ही सोमवार को भी दशहरा की छुट्‌टी रहेगी। सरकार ने 26 अक्टूबर को भी शासकीय अवकाश का ऐलान कर दिया है।

इससे पहले कैलेंडर के अनुसार 25 अक्टूबर को दशहरा था, जबकि कर्मचारियों का कहना था कि दशहरा 26 अक्टूबर सोमवार को है। ऐसे में सोमवार का भी अवकाश दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शासन ने सोमवार को शासकीय अवकाश घोषित कर दिया। इधर वर्क फ्रॉम होम खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी ऑफिस में तो नहीं पहुंचे, लेकिन कुछ कर्मचारियों ने शुक्रवार और शनिवार के लिए छुट्टी के लिए आवेदन कर दिए। अब वह लगातार चार दिन छुट्टी के मूड में दिख रहे हैं।

घर जाने की सुविधा भी

दशहरे का यह शासकीय अवकाश, पूर्व में घोषित रविवार के अवकाश के अतिरिक्त रहेगा। पूर्व में रविवार को घोषित विजयादशमी का शासकीय अवकाश यथावत रहेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों को दशहरे के दो दिन के अवकाश से गृह ग्राम या गृहनगर जाकर पूजा अनुष्ठान करने एवं पर्व मनाने में सुविधा होगी।

परंपरा के अनुसार मनाएं पर्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को महाअष्टमी, नवमी और विजयादशमी की बधाई दी। चौहान ने कहा कि यह पर्व आमजन के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं। नागरिकों के जीवन में खुशहाली बढ़े। पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ पर्व मनाएं। प्रदेश की जनता से अपील की है कि करोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। पर्व को परंपरा के अनुसार मनाएं।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …