Breaking News
The Health Minister, Madhya Pradesh, Mr. Narotham Mishra calls on the Union Minister for Health & Family Welfare, Shri Jagat Prakash Nadda , in New Delhi on November 11, 2014.

सभी गरीबों को मिलेंगे पक्के आवास – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 200 हितग्राहियों को एक करोड़ की राशि वितरित

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 200 हितग्राहियों को तीसरी किश्त के रूप में एक करोड़ की राशि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सभी गरीबों को प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप पक्के आवास मुहैया कराये जायेंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया के वृंदावन धाम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया को धार्मिक क्षेत्र के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दतिया में एक पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र की भी शुरूआत की जायेगी। डॉ. मिश्रा ने उपस्थितजनों से कोरोना से बचाव के लिये मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन निरंतर करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र बुधोलिया, श्री मुकेश यादव, श्रीमती सेवंती भगत एवं अन्य जन-प्रतिनिधि तथा नागरिकगण उपस्थित थे।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …