भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर बंंगाल में हमले की घटना को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने निंंदनीय बताया है। भारतीय जनता पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल का दायित्व सौंपा है। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री कानाम लेते हुए कहा कि ममता दीदी यह आपके ताबूत में आखिरी कील है।
उन्होंने कहा कि यह हमला बौखलाहट और घबराहट का प्रतीक है। यह ममता दीदी के जो माफिया हैं और प्रायोजित तौर पर भाजपा के कार्यकर्ताओंं को डराने की कोशिश कर रहे हैं इससे हमारा कार्यकर्ता डरेगा नहीं और न झुकेगा। मैं तीन दिन से यहां इसे देख रहा हूं। इससे हमारा कार्यकर्ता और जोश में आता है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जनता मन बना चुकी है ममता दीदी। अब आपकी सरकार रहने वाली नहीं है। यह आज का हमला आपकी ताबूत में आखिरी कील है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के जमीर को ललकारा है आपने इसका जवाब जनता और भाजपा आपको विधानसभा चुनाव में देने वाली है।
Manthan News Just another WordPress site