शिवपुरी – मंदसौर की घटना के विरोध में शिवपुरी मे युवाओ मे आक्रोश है शिवपुरी मे युवाओ ने कैंडल मार्च निकाला। जहा मंदसौर में 7 साल की बच्ची के साथ हुए अमानवीय कृत्य के बाद पूरे देश में आक्रोश है। वही शिवपुरी मे युवाओं ने एक स्वर मे कहा कि
अपराधी को फाँसी कि सजा तत्काल मिलनी चाहिए। ऐसे अपराधियों की कोई जात, समाज नहीं होता। वह दरिंदगी की हद पार कर रहा है तो वह धरती पर रहने योग्य नहीं है। सजा दी जानी चाहिए। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में निरंतर बढ़ती जा रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए। दोषियों को जितने जल्दी हो सके फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा इंसाफ में देरी के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। इस मौके राहुल सिंह पड़रिया,विक्रम सिंह गंगोरा,अंकित पुरोहित, सौरव झा, निकेतन शर्मा, छुटकी पंडित, अरविंद धाकड़, राज ठाकुर ,विवेक धाकड़, सूरज जोशी, रिंकू खान, शाकिर खान, कमल कुशवाहा, अंकित जोशी,नरोत्तम सिंह धाकड़ विवेक रघुवंशी मौजूद थे। मार्च माधव चोक चोराह पास कैंडल रखकर समापन कर 2 मिनित मौन रख कर बच्ची के स्वाथ्य होने की कामना कि।
Manthan News Just another WordPress site