Breaking News

मध्य प्रदेश सरकार माफ करेगी 16 करोड़ उपभोक्ताओं के 5179 करोड़ के बिजली बिल

चुनावी साल क्या नजदीक आया मानो जनता की लॉटरी लग गई. अब प्रदेश में चुनाव से पहले सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है.बिजली बिल माफी योजना के तहत सरकार 16 लाख उपभोक्ताओं के 5179 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ करने जा रही है
चुनावी साल क्या नजदीक आया मानो जनता की लॉटरी लग गई. मुख्य-मंत्री  शिवराज सिंह चौहान जनता को लुभाने के लिए हर एक दांव आजमा रहे हैं. अब प्रदेश में चुनाव से पहले सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. बिजली बिल माफी योजना के तहत सरकार 16 लाख उपभोक्ताओं के 5179 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ करने जा रही है.तीन जुलाई को भोपाल में सीएम शिवराज बकाया बिजली बिल माफी का एलान करेंगे. इसका फायदा संबल योजना के तहत पंजीयन करा चुके लोगों को मिलेगा. अब सरकार दे तो कोई क्यों ना लाभ ले.योजना के तहत पंजीयन कराने वाले मजदूरों को 200 रूपये महीने फ्लेट रेट पर बिजली बिल मिलेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज संबल योजना को लेकर आज मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की. सीएम ने योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी को जुटने की बात कही. मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर पात्र श्रमिकों को इस योजना में शामिल करने के निर्देश दिए.मुख्यमंत्री ने  योजना का हर दिन रिव्यू करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए है.

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …