Breaking News

जेसीआई शिवपुरी क्वीन बाल गृह के बच्चों को सुरवाया की गढ़ी का भ्रमण कराया

Poonam Purohit

 

जेसीआई शिवपुरी क्वीन बाल गृह के बच्चों को घुमाया सुरवाया की गढ़ी

बच्चों के चेहरों पर आई रौनक

जेसीआई शिवपुरी क्वीन लगातार समाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इसी क्रम में आज बाल गृह के बच्चों को सुरवाया की गढ़ी में घुमाया और पिकनिक पार्टी कराई। बच्चों में उत्साह और भरपूर आनंद देखने को मिला। इससे पूर्व जेसीआई शिवपुरी क्वीन बाल गृह के बच्चों के बीच फ्रेंडली गणेश कार्यक्रम का आयोजन भी कर चुकी है।बाल गृह के बच्चों को सुरवाया की गढ़ी में घूमकर आनंद आया और उन्होंने ऐसी इच्छा भी जताई की भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहें। कार्यक्रम में जलपान, भोजन की भी व्यवस्था जेसीआई शिवपुरी क्वीन द्वारा कराई गई कार्यक्रम में जेसीआई प्रेसिडेंट शोभा पुरोहित, नीतू गोयल, प्रियंका शर्मा,पूनम पुरोहित अनुराधा खेमारिया, सुषमा ओझा, उर्मिला शर्मा, प्रिया व्यास , रतना पुरोहित, सारिका रघुवंशी, संगम गुप्ता, मोना गुप्ता,निधी गोयल, रजनी, रश्मि आदि जेसीआई के कई सदस्य उपस्थित रहे ।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …