Breaking News

मंहगा टोल पूरणखेडी और मंहगा हुआ अब देखिए कितने बडे दाम

 

जानकारी के अनुसार कार से इस टोल प्लाजा से गुजरने के लिए कार चालक को 125 रूपए देने होते थे। साथ ही दोनों और से 190 रूपए लगते थे। मिनी बस के 200 रुपए और दोनों तरफ 305 रुपए लगते थे। बस के 425 एक तरफ और आने-जाने 635 रुपए लगते थे। लेकिन अब इन सभी दरों में इजाफा होने के चलते वाहन मालिकों की जेब पर भी बोझ बढ़ जाएगा। जिसके चलते अब कार को एक साईड से गुजरने पर 125 की बजह 140 रूपए देनें होगे। जबकि बापिस लौटने पर जहां 190 रूपए लगते थे अब वहां 210 रूपए दने होगें।

 

पूरनखेड़ी टोलप्लाज़ा के एजीएम जेके मौर्य ने बताया कि गुना में फोरलेन को शुरू किया गया है इसके चलते 85 किलोमीटर के दायरा अब बढ़कर 95 किलोमीटर का हो गया था। इसी के चलते पूरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरों में इजाफा किया गया है।

पढिए आज से इस टोल से गुजरने पर कितने देनें होगे दाम
कार/जीप/वैन 140 एक तरफ, दोनों साइड के 210 और महीना का पास 4640 रुपए में बनेगा। वहीं मिनी बस 225 जाने और 335 दोनों तरफ आने-जाने और 7495 रुपये महीना का पास बन रहा। वहीं बात की जाए प्राइवेट बस व ट्रक (डबल एक्सेल) की तो यहां भी 470 रुपए बस एक तरफ जाने के और 705 दोनों तरफ आने-जाने के और 15700 में महीना पास बनेगा। वहीं ट्रिपल एक्सल गाड़ी में 515 एकतरफा ,770 आना-जाना और 17130 रुपए में एक महीने का पास बनेगा। बता दे ये कीमतें सिर्फ पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर बढ़ाई गईं है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …