Breaking News

सिंधिया समर्थक मंत्रियों में टकराव, इमरती देवी ने प्रद्युम्न तोमर का घेराव किया

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के बीच खुला टकराव दिखाई दिया है। कैबिनेट दर्जा मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने समर्थकों के साथ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का घेराव कर डाला। बस नारेबाजी नहीं हुई लेकिन श्रीमती इमरती देवी की आंखें देखकर श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी सहम गए।

प्रद्युम्न सिंह अपने डिपार्टमेंट का कचरा साफ नहीं कर पा रहे

 

सारे शहर का पुराने से पुरानी गंदगी साफ कर देने वाले श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने डिपार्टमेंट का कचरा साफ नहीं कर पा रहे हैं। चुनावी साल में बिजली कटौती अब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। श्रीमती इमरती देवी, अपनी डबरा विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को लेकर श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का घेराव करने उनके घर पहुंच गई। उन्होंने न केवल डबरा की बिजली समस्या बताई बल्कि उसके तत्काल समाधान की मांग की।

 

प्रद्युम्न सिंह के पास कोई जवाब नहीं था

 

श्रीमती इमरती देवी का यह रूप देखकर, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के चेहरे का रंग उड़ गया। काफी देर तक इस विषय पर चर्चा होती रही। श्रीमती इमरती देवी और उनके समर्थक बिजली से संबंधित एक एक समस्या का विस्तार से वर्णन करते रहे और श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पास कोई जवाब नहीं था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि, कैमरा सामने होने के बावजूद श्री तोमर के चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं आ पा रही

थी।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …