Breaking News

करेंट लगने से हुई लाइन मैन की मौत, मांगो को लेकर बिजली विभाग का घेराव

Published by: Akshay purohit Nov 24, 2023

कोलारस । कोलारस से आ रही है जहां पर विद्युत विभाग में पदस्थ कर्मचारि बृजेश कुशवाहा निवासी देहरदा की खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई

बताया जा रहा है की लाइन मैन जगदीश और ब्रजेश कुशवाह ने लाइन ठीक करने के लिए विधिवत परमिट ले रखा था परंतु जिम्मेदारों ने बिना लाइनमैन से संपर्क किए लाइन चालू कर जिससे लाइन पर काम कर रहे लाइन मेन बृजेश कुशवाह को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कुछ देर पहले कोलारस बिजली विभाग के कार्यालय का घेराब कर दिया है। और मृतक लाइन मैन की विकलांग पत्नी को
बिजली विभाग में नौकरी और लापरवाही करने वाले जिम्मेदार लोगों को विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर कोलारस बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव कर शव को रखकर वहीं बैठे हुए हैं। और जब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक इस मांग को लेकर भी अड़े हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कोलारस पुलिस भी पहुंच गई है। साथ ही लुकवासा क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग कोलारस विद्युत मंडल पर उपस्थित है।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …