Breaking News

सतनवाड़ा के जंगलों में भालू ने किया हमला भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • सतनवाड़ा के जंगलों में भालू ने किया हमला
    भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल
    युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना अंतर्गत लगने वाले जंगलों में लकड़ी लेने गया एक युवक भालू के हमले का शिकार हो गया जिसे गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है भालू ने उसके मुंह पर सीधा हमला बोलते हुए उसे लहू लोहान कर दिया है घायल युवक का नाम बॉबी गुर्जर बताया जाता है घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सतनवाड़ा क्षेत्र में रहने वाले ठेव गांव के बॉबी गुर्जर गाय भैंसों की देखभाल करने और लकड़ी लेने जंगल गए हुए थे इस समय अचानक जंगल में मौजूद भालू ने उनके ऊपर सीधा हमला बोल दिया जिसमें उनके मुंह पर गंभीर चोट आई है उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताना जरूरी है कि भालू के हमले से पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं क्योंकि यह जंगल माधव नेशनल पार्क के अंतर्गत आता है और यहां भालू की संख्या अच्छी खासी बताई जाती है गनीमत यह रही के भालू के जंगल से किसी तरह युवक खुद को बचा पाने में कामयाब रहा और उसकी जान बच गई

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …