विकसित भारत संकल्प यात्रा
कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Published by: Akshay purohit
Dec 9, 2023

शिवपुरी, भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिन्हित जिलों के हितग्राहियों से संवाद किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी में प्रसारित किया गया। कार्यक्रम को कृषकों, कृषि छात्रों के साथ-साथ जन सामान्य ने देखा और सुना।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.पुनीत कुमार के निर्देशन में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव, वैज्ञानिक डॉ.पुष्पेंद्र सिंह, डॉ.ए.एल.बसेड़िया, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी योगेश चंद्र रिखाड़ी डॉ.नीरज कुशवाहा, अनुसंधान अधेयता विजय प्रताप सिंह, कार्यालय अधीक्षक सत्येंद्र गुप्ता के साथ-साथ अन्य स्टाफ की भी सहभागिता रही।
Manthan News Just another WordPress site