Breaking News

SHIVPURI NEWS शिवपुरी सायबर सेल की बड़ी सफलता: 100 मोबाइल बरामद

शिवपुरी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में शिवपुरी सायबर सेल ने जिले में खोए हुए मोबाइल फोन की बड़ी बरामदगी की है। सायबर सेल ने 100 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये है, बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया है।

 

सायबर सेल ने लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के आधार पर खोए हुए मोबाइलों की पहचान और उन्हें वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। शिवपुरी जिले में यह मोबाइल विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग समय पर गुम हुए थे। पुलिस ने सूचना प्राप्त करने के बाद त्वरित कार्रवाई की और सायबर टीम की मदद से विभिन्न राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और गुजरात से मोबाइल फोन वापस प्राप्त किए।

 

आज पुलिस कंट्रोल रुम शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अति पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए। इस कार्यवाही से प्रभावित लोग बहुत खुश हैं और अब उनके खोए हुए मोबाइलों के वापस मिलने की उम्मीद जागी है।

 

इस सफल अभियान में सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि अजय पाल, प्रआर. विकास सिंह चौहान, आर. आलोक व्यास, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, और आर. मानवेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है। शिवपुरी पुलिस के इस प्रयास ने आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत

किया है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …