Breaking News

खेत की झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत, पांच झुलसीं, युवक घायल,  



शिवपुरी जिले के देवगढ़ गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे दो भैंसों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य झुलस गईं। आग में एक युवक भी झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, देवगढ़ निवासी फूल सिंह लोधी का खेत गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित है। खेत पर ही उन्होंने झोपड़ी बनाकर अपनी सात भैंसों को रखा हुआ था। रविवार दोपहर करीब 3 बजे फूल सिंह का बेटा जीतू लोधी खेत पर सो रहा था। तभी अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। जीतू ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जीतू ने जान की परवाह किए बिना झोपड़ी में घुसे पांच भैंसों को बाहर निकाला, लेकिन सभी झुलस गईं। वहीं दो भैंसें आग की चपेट में आकर जल गईं। इस दौरान जीतू के हाथ और पैर भी बुरी तरह झुलस गए।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …