Breaking News

खनियाधाना में चोरों का तांडव, लाखों का माल लेकर फरार


शिवपुरी। खनियाधाना के मुसाहिब मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। जानकारी के मुताबिक, केशव रजक और उनके पिता जय कुमार शादी में गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, करीब 20 हजार रुपये नकद और एक पल्सर बाइक चोरी कर ली।

चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, पुत्तियां, कानों के फूल, चांदी की पायल, कमर पेटी, बिछिया और सात चांदी के सिक्के शामिल हैं। चोरों ने पड़ोसी की बाइक चुराने की कोशिश भी की, लेकिन लोगों के जागने पर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, बीजेपी के रामनिवास रावत होंगे नए विधायक, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़ा झटका लगा है। विजयपुर विधानसभा …