Breaking News

तीगरिया गांव में आग से भारी नुकसान, मुआवजे की मांग



शिवपुरी। सोमवार को चनैनी रोड स्थित तीगरिया गांव में खेत पर बने कच्चे मकानों में अचानक आग लगने से एक किसान परिवार को भारी नुकसान हुआ।

जानकारी के अनुसार, पुन्ना कुशवाह अपने परिवार के साथ खेत पर बने तीन कमरों में रहता है। जब परिवार खेत के दूसरे छोर पर काम कर रहा था, तभी मकानों में आग लग गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक सभी सामान जलकर राख हो चुका था।

आग में 15 बोरी लहसुन, 10 बोरी प्याज, 10 क्विंटल गेहूं, कपड़े, भूसा, टीवी, कूलर आदि जल गए। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा …