Breaking News

नर्सिंग ऑफिसर्स की शिकायत पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक्शन

दतिया से बड़ी खबर: नर्सिंग ऑफिसर्स की शिकायत पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक्शन
दतिया मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से शिकायत की। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि उन्हें 100% वेतन नहीं दिया जा रहा है, साथ ही अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और उनकी EL भी रद्द कर दी जाती है।
शिकायत मिलते ही डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तुरंत संज्ञान लिया और मेडिकल कॉलेज के डीन को फोन कर मामले का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण होना चाहिए।कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं।
इस त्वरित कार्रवाई से नर्सिंग स्टाफ में उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …