Breaking News

नगर पालिका का बड़ा कदम: 24 हजार लीटर के ‘महा-टैंकरों’ से भरेगा फिजिकल सम्पवेल, दूर होगी पानी की किल्लत

नगर पालिका का बड़ा कदम: 24 हजार लीटर के ‘महा-टैंकरों’ से भरेगा फिजिकल सम्पवेल, दूर होगी पानी की किल्लत

​शिवपुरी | भीषण गर्मी के बीच शहर में गहराते जल संकट को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने अब बड़े और कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने अब 24,000 लीटर की विशाल क्षमता वाले टैंकरों को जल प्रदाय व्यवस्था से जोड़ा है। इन महा-टैंकरों के जरिए शहर के फिजिकल सम्पवेल को भरने का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे शहर के एक बड़े हिस्से में पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
​प्रेशर की समस्या होगी हल
मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) इशांक धाकड़ ने बताया कि छोटे टैंकरों की तुलना में विशाल टैंकरों से सम्पवेल को तेजी से भरा जा सकेगा। इससे पाइपलाइन में पानी का प्रेशर (दबाव) बढ़ेगा। अक्सर शिकायत आती थी कि पाइपलाइन के अंतिम छोर पर स्थित घरों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है, लेकिन अब सम्पवेल के पूरी क्षमता से भरने के कारण हर घर तक पर्याप्त पानी पहुँच सकेगा।
​24 घंटे तैनात रहेगी टीम
नगर पालिका प्रशासन ने जल वितरण की निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम और टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा है। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि जहाँ भी पानी की किल्लत की सूचना मिलेगी, वहां त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में पानी का अपव्यय रोकें और प्रशासन का सहयोग करें।
​ जनता से अपील
नगर पालिका ने आग्रह किया है कि नागरिक पेयजल का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करें। पाइपलाइन से सीधे मोटर लगाकर पानी खींचने या पानी बर्बाद करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …