Breaking News

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 

​शिवपुरी। शहर के कमला हेरीटेज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान धर्म और आस्था का संगम देखने को मिला, जहाँ मातृशक्ति समूह ‘ब्रजवेणु’ के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। कथा के पहले दिन से ही भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है ।
​आज भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म के अवसर पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इस कथा में सहभागिता निभाई। और कृष्ण जन्म का आनंद लिया। कथा प्रारम्भ के एक दिन पूर्व मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया जिसमे मातृशक्ति ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। कथा के मुख्य वक्ता प्रख्यात कथावाचक महाराज भरत लाल शास्त्री जी ने अपने मधुर प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद् भागवत के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …