Breaking News

Madhya Pradesh में भारतीय और राज्‍य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल। प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों के सोमवार को तबादले कर दिए। इसमें सबसे अधिक प्रभावित जिला पंचायतें हुई हैं। 19 जिला पंचायत (जिपं) के सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) को बदला गया।

ग्रामीण विकास सेवा के दो अधिकारियों की सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को वापस लौटा दी है। अदिति गर्ग को सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर बनाया गया है। अमनवीर सिंह बैंस नगर निगम सतना के आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी सतना होंगे।




Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …