Breaking News

BJP विधायक दल के पदाधिकारी घोषित, विजय शाह उपनेता व डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य सचेतक बने

BJP विधायक दल के पदाधिकारी घोषित, विजय शाह उपनेता व डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य सचेतक बने

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भाजपा विधायक दल के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। विजय शाह उपनेता व डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य सचेतक बनाए गए हैं। भूपेन्द्र सिंह महामंत्री बने हैं। विश्वास सारंग और यशपाल सिंह सिसौदिया सचेतक बने। विधायक शैलेन्द्र जैन जगदीश देवड़ा विधायक दल के मंत्री बने हैं चेतन्य काश्यप को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, करण सिंह वर्मा, रामपाल सिंह, सुश्री मीना सिंह, कमल पटेल, यशोधराराजे सिंधिया, अजय विश्नोई, नीना वर्मा, मनोहर उंटवाल, ओमप्रकाश सखलेचा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …