Breaking News

अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर गलत किया: मुलायम

मंथन न्यूज इटावा/लखनऊ 
एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि अखिलेश को सीएम बनाने का उनका फैसला गलत था। मैनपुरी में शहीद धर्मेन्द्र यादव की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मुलायम ने कहा, ‘सीएम हमको बनना चाहिए था। मैंने सीएम अखिलेश को बनाया। यह मेरी गलती थी। अगर मैं सीएम होता तो इस बार भी बहुमत मिल जाता।’
गुनहाईया गांव में मुलायम ने यह भी कहा, ‘मैं अगर चुनाव प्रचार में नहीं उतरता तो पार्टी को ये 47 सीटें भी नहीं मिलतीं। समाजवादी पार्टी कई सीटें मेरी वजह से ही जीतीं हैं। कांग्रेस ने हमारी जिन्दगी बर्बाद करने के लिए इतने केस लगाए, लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस से ही गठबंधन कर लिया।’
रामगोपाल यादव की कड़ी आलोचना करते हुए मुलायम ने कहा कि इन नेता (रामगोपाल) के बारे में शिवपाल ने बिल्कुल सही कहा। ये पार्टी को बर्बाद करने में काफी आगे हैं। शिवपाल को हराने के लिए इन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शिवपाल को हराने के लिए इन लोगों ने 7 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन भाई 52 हजार वोटों से जीत गया।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …