Breaking News

BJP-PDP गठबंधन में तनाव के बीच मोदी से मिलेंगी महबूबा

 मंथन न्यूज़ दिल्ली -दरअसल, जम्मू-कश्मीर में लगातार बिगड़ते हालात की वजह से पीडीपी-बीजेपी गठबंधन में दरार की खबरें आ रही हैं। ऐसे में पीएम मोदी और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 


घाटी दौरे पर जाएंगे अमित शाह?
इस बीच सूत्रों की माने तो बीजेपी और पीडीपी के बीच तनाव को कम करने की कवायद के तहत अमित शाह भी जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। 

महबूबा सरकार अलगाववादी हिंसा से निपटने में असफल 
बीजेपी के कई नेताओं का मानना है कि राज्य की महबूबा सरकार अलगाववादी हिंसा से सख्ती से निपटने में नाकामयाब रही है।

बीजेपी के मंत्री के बयान को लेकर पीडीपी नाराज 
दूसरी तरफ बीजेपी के मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा के बयान को लेकर भी पीडीपी नाराज है, उन्होंने पत्थरबाजों पर बयान देते हुए कहा था कि ऐसे लोगों का सिर्फ गोली ही उपाय है, अगर गोली नहीं है तो उन्‍हें ऐसे पीटना चाहिए जैसे सुरक्षाकर्मी किसी युवक को डंडे से पीटते हैं। इस बयान के बाद दोनों पार्टियों के बीच तनाव और बढ़ गया था।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …