Breaking News

जिनके मोबाइल हो गए थे चोरी, अब उन्हीं को ढूंढ रही है पुलिस

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –मोबाइल फोन का चोरी हो जाना सामान्य बात है। मेट्रो स्टेशन, बाजार, सड़क या फिर कोई पार्क।किसी भी स्थान से यह चोरी हो जाते हैं। बावजूद इसके यदि यह फोन फिर से मालिक के पास लौट आए तो फिर बात अलग हो जाती है। दिल्ली पुलिस ने इस बार कुछ ऐसा ही किया है।

delhi police7 07 03 2017जी हां। एक सप्ताह पहले दिल्ली पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे 735 मोबाइल फोन बरामद किए।इनकी कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपए आंकी गई। जांच में पंजाब से भी गिरफ्तारी की गई। यहां से 200 फोन जब्त किए गए।
खबर है कि 72 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए जाएंगे। पीड़ितों के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर इन मालिकों का पता लगा लिया है। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब में रेड की। यहां ऐसे लोगों को पकड़ा जो चोरी के मोबाइल फोन ले रहे थे।
 इन मोबाइल फोन को मालिकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा पांच लोगों की एक टीम बनाई गई है।

Check Also

MP में ओबीसी को 27% आरक्षण पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार ने बनाई विशेष रणनीति, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

🔊 Listen to this भोपाल। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सरकारी नौकरियों में …