मंथन न्यूज़ भोपाल –अब राशन प्राप्त करने वाले लोगों को आधार नंबर की जानकारी मुहैया कराने के लिए खाद्य विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उपभोक्ताओं को नजदीकी राशन की दुकान पर आधार नंबर देना होगा। पीओएस मशीन के माध्यम से आधार नंबर दर्ज होने के बाद संबंधित दुकानों से राशन मिल जाएगा।
उपभोक्ता 10 से 18 फरवरी तक आधार नंबर जमा करा सकते हैं। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, वो नजदीकी आधा केंद्रों पर जाकर आधार कार्ड बनवाएं, जिसकी जानकारी राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराएं। इससे राशन मिलने में आसानी होगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में आधार आपकी पहचान अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव केसी गुप्ता ने इस संबंध में आदेश कर दिए हैं। अभियान के पीछे शासन की मंशा है कि सभी पात्रता प्राप्त परिवारों के आधार नंबर दर्ज हो जाएं, ताकि पीओएस मशीन से राशन आसानी से बांटा जा सके तथा केरोसीन या अन्य खाद्यान्न की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में पहुंचाई जा सके।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ज्योति शाह नरवरिया ने बताया आधार नंबर जमा करने के लिए लोगों को खाद्य विभाग नहीं होना होगा। राशन की दुकानों पर ही आधार नंबर जमा कर सकेंगे। पीओएस मशीन के माध्यम से ही सीधे डाटाबेस में यह नंबर दर्ज कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से फर्जी तरह से लोग राशन नहीं पाएंगे।
पूनम पुरोहित
Manthan News Just another WordPress site