Breaking News

शिवपुरी में पहली बार प्रतिभाओं को मंच पे लाकर उनकी प्रतिभा को निखारने

मंथन नंंयूज शिवपुरी –शिवपुरी में पहली बार प्रतिभाओं को मंच पे लाकर उनकी प्रतिभा को निखारने उत्साहवर्धन के लिए कवयित्री सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला शिवपुरी के द्वारा कन्या महाविद्यालय में 7 फरवरी को 12 बजे मात अहिल्या व् भगिनी निवेदिता को समर्पित किया जा रहा है।
साहित्य परिषद के जिला संयोजक आशुतोष शर्मा व् कवयित्री सम्मेलन संयोजक श्रीमती ज्योत्स्ना सक्सेना ने बताया कि 12 बजे शिवपुरी की बहनों के उत्साह को बढ़ाने व् उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने की योजना से उक्त कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे जिले भर की कवयित्री भाग लेंगी व् अपनी कविता पाठ को प्रस्तुत करेगी ये कविताएं उनकी स्वरचित होगी।ये आयोजन कन्या महाविद्यालय में 7 फरवरी को 12 बजे आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री एस ए प्रजापति होंगे।कार्यक्रम में श्रीमती कामना चतुर्वेदी सक्सेना,श्रीमती पदमा शर्मा,डॉ एच पी जैन,श्री लखनलाल जी खरे संभागीय सह संयोजक साहित्य परिषद विशिष्ठ अतिथि व् मुख्य वक्ता श्री हेमंत दीक्षित प्राचार्य सरस्वती विद्यापीठ होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष शर्मा करेंगे।कार्यक्रम में संचालन से लेकर आभार प्रदर्शन तक सब बहने ही करेंगी।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …