Breaking News

भाजपा उप्र चुनाव को नोटबंदी पर जनमत संग्रह स्वीकारने को तैयार

amit shah r  22 30 01 2017मंथन न्यूज़ दिल्ली –भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नोटबंदी नीति पर जनमतसंग्रह नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में सत्ता विरोधी कई मुद्दे हैं। फिर भी अगर विपक्ष इसे नोटबंदी पर जनमतसंग्रह चाहता है तो हम इसके लिए तैयार हैं।
एक टीवी चैनल से बातचीत में शाह ने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पारिवारिक झगड़े का नाटक करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि ध्वस्त कानून-व्यवस्था के गंभीर मुद्दों और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया।
पार्टी के घोषणा पत्र में अचानक राम मंदिर मुद्दा शामिल करने के सवाल पर शाह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा का रुख एकदम साफ है।
राम मंदिर निर्माण केवल संवैधानिक प्रावधानों के तहत होगा, चाहे वह बातचीत के जरिये हो या कोर्ट के आदेश के जरिये।

                                     पूनम पुरोहित 

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …