Breaking News

बेटी बचाओ की झांकी में दूल्हों को ठुकराती रही युवती

मंथन न्यूज़ सागर  –गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृहमंत्री भूपेंद सिंह ने सागर में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान कार्यक्रम में सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें ‘बेटी बचाओ अभियान’ की झांकी निकली जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की।
save girl child sagar mp 27 01 2017
 झांकी में एक युवती घोडे़ बग्घी में बैठी थी और दूल्हे बार-बार उसके पास शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंच रहे थे, लेकिन हर बार वो उन्हें ठुकरा रही थी। इस दौरान झांकी में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं के संदेश के साथ कहा जा रहा था कि बेटी नहीं बचाओगे तो बेटे के लिए दुल्हन कहां से लाओगे। –     
                                       पूनम पुरोहित 

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …