Breaking News

तुवर खरीदी को लेकर तय होगी रणनीति

मंथन न्यूज़ भोपाल –तुवर की कीमत में कमी देखते हुए प्रदेश सरकार राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के माध्यम से 25 हजार टन तुवर खरीदेगी। इसको लेकर सोमवार को सरकार रणनीति को अंतिम रूप देगी। केंद्र सरकार से इस खरीदी के लिए मांगी विशेष अनुमति भी सोमवार तक मिलने की उम्मीद है।
pulse 2017115 205521 15 01 2017

सूत्रों के मुताबिक इस बार प्रदेश में साढ़े दस लाख टन से ज्यादा तुवर की पैदावार की संभावना है। नोटबंदी और आवक बढ़ने के कारण बाजार में तुवर की कीमत ढाई से साढ़े तीन हजार रुपए क्विंटल पर आ गई है, जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार ने 5 हजार पचार रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।
किसानों को उपज का सही दाम न मिलने से सरकार ने बाजार में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से 25 हजार टन तुवर खरीदने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार खरीदी के लिए सैद्धांतिक तौर पर सहमत है।
सोमवार को केंद्र सरकार से जवाब मिल सकता है। इसके बाद खरीदी को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। तय किया गया है कि खरीदी केंद्र उन जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां एफसीआई, नाफेड या किसानों के संगठन खरीदी नहीं कर रहे हैं।
                                            पूनम पुरोहित 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …