Breaking News

पतंजलि समूह टेक्सटाइल के क्षेत्र में कदम रखेगा– बाबा रामदेव

 योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि अब उनका पतंजलि समूह टेक्सटाइल के क्षेत्र में कदम रखेगा।मध्यप्रदेश को संभावनाओं का प्रदेश बताते हुए कहा कि उसमें देश के सबसे बड़े मैन्युफेक्चरिंग हब बनने की क्षमता है। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2016 के शुभारंभ समारोह में बाबा रामदेव ने ये बात कही ।
उन्‍होंने कहा कि हम चाहते हैं 10 हजार करोड़ रूपये किसानों को मिलें। हम ऐसा काम करेंगे जिससे 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले। चीन का 4 लाख करोड़ का आयात है। हम भारत को भी सबसे बड़ा मैन्युफेक्चरिंग सेंटर बन सकता है। हम 25 लाख करोड़ का निर्यात करेंगे। पतंजलि समूह जड़ी-बूटियों में भी बड़ा काम करेगा।
बाबा रामदेव ने अपने संबोधन में कांग्रेस शासन काल की सड़कों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि वे यहां ग्‍लोबल सिटीजन की हैसियत से आए हैं। राज्य की दस प्रतिशत ग्रोथ रेट है और वे लाभ हानि की बजाए लोगों का भला देखते हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि विदेशी ब्रांड से हमारी लडाई नहीं है। हमें अभी 45 एकड़ जमीन मिली है।
बाबा ने कहा कि काफी ख़ामोशी छाई हुई है और फिर कुछ किस्से सुनाकर सबको हंसने पर मजबूर किया। उन्‍होंने, जेटली को स्मार्ट बताया। बाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी 2 डिजिट में ग्रोथ किया है और अमेरिका भी 2 और 3 की ग्रोथ पर हैं। यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी बात है।
उनके अनुसार ग्रोथ हासिल करने के लिए सहस, ज्ञान और टेलेंट चाहिए। कई कंपनी पतंजलि से तुलना करती हैं। पतंजलि की ग्रोथ रेट 100 प्रतिशत है और अगली बार यह ग्रोथ रेट 200 प्रतिशत होगी। पहली बार हमने अमेरिका का वीजा करवाया तो मना कर दिया, क्योकि मेरा बैंक अकाउंट नहीं है और मेरी शादी भी नहीं हुई। हम दवाओं का खर्च कम करवाएंगे क्योंकि हम कपाल भांति करवाएंगे।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …