Breaking News

मुख्यमंत्री निवास पर हुआ कन्या भोज का आयोजन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा बेटियाँ है आदि शक्ति का रूप

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नवमी के पावन अवसर पर अपने निवास पर कन्या भोज का आयोजन किया। श्री चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोये और आरती उतारी। मंत्रोचारण के साथ उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया।
श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ आदि शक्ति का स्वरूप और भारत का भविष्य हैं। भोजन के बाद श्री चौहान ने नन्ही भांजियों के साथ आत्मीय क्षण बितायें। उन्होंने कन्याओं का लाड़-दुलार किया।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …