Breaking News

इंदौर का बीआरटीएस नहीं हटेगा : जयवर्द्धन सिंह

जयवर्द्धन सिंह ने कहा है कि भोपाल में बैरागढ़ मेन रोड से बीआरटीएस लेन अगले कुछ दिनों में हटा दी जाएगी।
नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा है कि फिलहाल इंदौर में बीआरटीएस लेन हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है क्योंकि वहां लेन का उपयोग हो रहा है। कोई मांग भी नहीं आई है। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने कहा कि इसे निरस्त करने पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। नईदुनिया से चर्चा करते हुए मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा है कि भोपाल में बैरागढ़ मेन रोड से बीआरटीएस लेन अगले कुछ दिनों में हटा दी जाएगी।
बाकी हिस्से से लेन हटाई जाए या नहीं इसके लिए जनता से सुझाव लिए जाएंगे। जनता की राय के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। सिंह ने बैरागढ़ में व्यापारिक संगठनों की ओर से आयोजित समारोह में नागरिकों से पूछा कि लेन हटनी चाहिए कि नहीं, सभी ने हाथ उठाकर कहा हां हटनी चाहिए।

Check Also

दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल*

🔊 Listen to this *दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व …