Breaking News

क्या कमलनाथ की सरकार जल्द ही गिर जाएगी: 

भोपाल। क्या शीतकालीन सत्र में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बहुमत प्रमाणित नहीं कर पाएगी। क्या वहां कुछ ऐसा होगा जिसका संदेह गलियारों में लगातार जताया जा रहा है। अब भाजपा कीतरफ से भी ऐसे ही संकेत आने लगे हैं। उज्जैन शहर में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे बीजेपी विधायक कमल पटेल ने इस संदेह को बल दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार ज्यादा नहीं चल पाएगी।

क्या कहा भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री कमल पटेल ने
विधायक कमल पटेल उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ है। कांग्रेस की सरकार बहुमत से नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ कांग्रेस को एक् जुट रखने में नाकाम रहे तो निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार गिरेगी और फिर से कमल खिलेगा।
शिवराज सिंह एवं राकेश सिंह ने भी दिए हैं संकेत
बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी इस बारे में संकेत दिया है। सीएम हाउस खाली करते समय उन्होंने कहा कि ‘हो सकता है 5 साल से पहले ही वापस आ जाऊं’। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी की मीटिंग में आधिकारिक बयान दिया कि हम हारे नहीं है, अंक तालिका में पिछड़े हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि भाजपा, कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। 

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …