Breaking News

बसपा सुप्रीमो मायावती की विधायक के बयान से हलचल, टेंशन में कमलनाथ सरकार

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की पार्टी की विधायक के बयान से एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है। बसपा और निर्दलीय के समर्थन से चल रही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार से बसपा की विधायक नाराज हैं।

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी ( bahujan samaj party ) सुप्रीमो मायावती ( mayawati ) की पार्टी की विधायक के बयान से एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है। बसपा और निर्दलीय के समर्थन से चल रही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार से बसपा की विधायक नाराज हैं। उन्हें आश्वासन के बावजूद अब तक मंत्री नहीं बनाया गया है। विधायक के ताजा बयान से एक बार फिर प्रदेश में कमलनाथ सरकार टेंशन में नजर आ रही है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक रामबाई के तेवर फिर सख्त हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से कहा कि कर्नाटक और गोवा की तरह मध्यप्रदेश की सरकार को भी खतरा है। ऐसी स्थिति में भी हमें कुछ नहीं मिला तो क्या फायदा है। रामबाई ने कहा कि अगर उन्हें अब भी मंत्री नहीं बनाया गया तो फिर कब बनाया जाएगा। रामबाई के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
कमलनाथ को है मेरा समर्थन
मीडिया से चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई ने कमलनाथ सरकार पर काफी नाराजगी दिखाई। उन्होंने कहा कि यदि मुझे मंत्री नहीं बनाया गया तो क्या फायदा। मेरे परिवार वालों पर झूठे केस लगाए गए हैं। मेरा समर्थन इसलिए है, क्योंकि कमलनाथ को मुख्यमंत्री रहना चाहिए।
सरकार की हो रही है बदनामी
रामबाई ने यह भी कहा कि इससे उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सरकार की भी बदनामी हो रही है। रामबाई ने कहा कि विकास के मामले में उनके विधानसभा क्षेत्र को प्राथमिकता मिलना चाहिए। मंत्री मेरी नहीं सुनते हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही रामबाई मंत्री न बन पाने से कमलनाथ सरकार से काफी नाराज हैं। उन्हें सरकार की तरफ से कई बार आश्वासन मिला है, लेकिन लगातार हो रही देरी के कारण बार-बार विधायकों की सरकार के प्रति नाराजगी जगजाहिर हो रही है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …