Breaking News

चुनाव आयोग 12 अक्टूबर के बाद चुनावों की तारीको का ऐलान करेगा 

नेशनल डेस्कःराजस्थान, मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कभी भी धोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग ने इसकी पूरी तैयारियां भी कर ली हैं और जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। तारीखों की घोषणा के बाद ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
मध्य प्रदेश में साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा 4 अक्टूबर को की गई थी। इसी को आधार मानकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही राज्य में आचार संहिता लागू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनावों की घोषणा की जा सकती है।
तेलंगाना में 9 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद ही चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से 12 अक्टूबर के बाद चुनावों का ऐलान किया जाएगा, क्योंकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत मनीला दौरे पर जा रहे हैं। उनका दौरा खत्म होने के बाद ही विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा संभव है।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार महिला कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से यह फैसला पुरुष मतदान कर्मियों की घट रही संख्या को देखते हुए लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिला कर्मचारियों की तैनाती शहरी मतदान केंद्र और उनके नजदीकी कार्यस्थल के पास के केंद्रों में की जाएगी। महिला कर्मियों को सुदूर क्षेत्रों में तैनात नहीं किया जाएगा।  

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …