Breaking News

खुले में पड़े गेहूंं के भीगने की आशंका, राज्यों से मांगी रिपो

नई दिल्ली। चुनावी साल में केंद्र व राज्य की एजेंसियों ने रबी खरीद सीजन में गेहूं की जमकर खरीद की है। सीजन में कुल 3.5 करोड़ टन गेहूं की खरीद कर ली गई है।
गेहूं की भारी मात्रा ही अब एक बड़ी मुसीबत बनने वाली है। मानसून अपने निर्धारित समय से एक पखवाड़ा पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है, जिससे गेहूं के भीगने की आशंका बढ़ गई है।
खतरे को भांपते हुए केंद्र ने गेहूं खरीद करने वाले राज्यों से भंडारण के बंदोबस्त के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गेहूं की डिसेंट्रलाइज खरीद करने वाले राज्यों में शुमार उत्तर प्रदेश की नई सरकार ने राजनीतिक दबावों और किसानों को लुभाने के लिहाज से 50 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद कर ली है।
इतने गेहूं के लिए भंडारण की पर्याप्त सुविधा नहीं है। राज्य की राशन प्रणाली के लिए राज्य को कुल 60 लाख टन गेहूं की जरूरत पड़ती है। उसके हिसाब से यह मात्रा संतोषजनक है।
लेकिन राज्य में इतने भंडारण की व्यवस्था न होने से गेहूं के भीगने की आशंका है। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों ने भी गेहूूं की रिकॉर्डतोड़ खरीद कर डाली है। वहां से जिन बड़े राज्यों में गेहूं की आपूर्ति होती रही है, उनमें उत्तर प्रदेश प्रमुख है। उसे फिलहाल गेहूं की जरूरत नहीं है।
ऐसे में पंजाब में भी खुले में रखा गेहूं भीग सकता है। राज्य में विधानसभा चुनाव होने की वजह से मध्य प्रदेश में गेहूं की पर्याप्त 85 लाख टन की खरीद हो चुकी है। वहां बाहर रखा चना तक भीग रहा है।
ऐसे में गेहूं के भंडारण को लेकर बड़ी चुनौती सामने खड़ी है। राजस्थान में भी नवंबर में चुनाव हैं। यहां मामूली मात्रा में गेहूं की खरीद होती रही है, लेकिन इस सीजन में वहां 15.50 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है।
राजस्थान में बारिश हो रही है। भंडारण की चुनौतियों का उसे भी सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर गेहूं भंडारण के बारे विस्तृत जानकारी मांगी है।
मंत्रालय ने गेहूं के भीगने की आशंका जताते हुए तत्काल भंडारण के इंतजाम का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने भारतीय खाद्य निगम को भी इस बारे में राज्यों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …