Breaking News

मंदसौर दुष्कर्म: स्वास्थ्य में सुधार, डॉक्टर बोले, पीड़ित बच्ची से दूर रहें नेता

इंदौर। एमवाय अस्पताल में मंदसौर पीड़ित बच्ची के इलाज से जुड़े मामले में एक ताजा मेडिकल बुलेटिन रविवार को भी जारी किया गया। मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने बच्ची की हालत में सुधार होने की बात कही। साथ ही डॉक्टरों ने इस मामले में नेता जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों से बच्ची से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है।
डॉक्टर की माने तो बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उसे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लिहाजा उन्होंने सभी से अपील की है कि वह बच्ची के पास ना जाए। रविवार को मुंबई के पीडियाट्रिक सर्जन डॉक्टर रवि रामा ने इंदौर आकर मंदसौर की पीड़ित बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टर मनीष पटेल के साथ परीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि बच्ची का बेहतर इलाज हो रहा है। वही मनोचिकित्सक डॉक्टर स्वाति प्रसाद और डॉक्टर भास्कर प्रसाद ने बच्ची के माता-पिता से काउंसलिंग भी की। डॉ. स्वाति प्रसाद ने बच्ची की काउंसलिंग की।
गौरतलब है कि मंदसौर में दरिंदगी की शिकार सात वर्षीय स्कूली छात्रा का इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची पूरी तरह होश में है।
डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित बच्ची की सेहत पर एमवाय अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बराबर नजर रख रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर निजी क्षेत्र के दो बाल शल्य चिकित्सकों की सलाह भी ली जा रही है, ताकि बच्ची के इलाज में कोई कोर-कसर न रहे।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …