Breaking News

डी.पी.टी. टी.डी टीकाकरण अभियान 31 अगस्त तक चलाया जाएगा

शिवपुरी, 19 अगस्त 2022/

भारत शासन एवं मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन व मार्गदर्शन में डीपीटी, टीडी टीकाकरण अभियान 31 अगस्त तक जिले के समस्त शासकीय व अशासकीय स्कूलों में निर्धारित कार्ययोजना अनुसार चलाया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने समस्त पालकों से अपील की है कि 31 अगस्त तक आयोजित डी.पी.टी./टी.डी. अभियान में अपने 5, 10 एवं 16 साल के बच्चों को टीका लगवाकर जानलेवा बीमारी से बचाये। प्रदेश को डिप्थीरिया (गलगोटू) व टिटनेस जानलेवा बीमारी से मुक्त करने हेतु उक्त अभियान जिले में चलाया जा रहा है। डीपीटी व टीडी का टीका पूर्ण सुरक्षित, लाभकारी एवं दर्द रहित हैं।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …