Breaking News

नरवर: ई-रिक्शा पलटने से किशोर की दर्दनाक मौत, वाहन चलाने वाला भी नाबालिग



नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक उमेश जाटव ई-रिक्शा चलाना सीख रहा था और इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उमेश वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उमेश ने किसी जानकार से वाहन लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बच्चों को वाहन चलाने से रोकने के प्रति एक गंभीर संदेश दे रही है

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …