Breaking News

मप्र / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमारे विधायकों को प्रलोभन दे रही कांग्रेस, यह उसके लिए आत्मघाती

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक जारी।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दावा किया किभाजपा विधायक एकजुट थे, हैं और रहेंगे
भाजपा की सदस्यता अभियान की बैठक में नहीं पहुंचे विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल
मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- भाजपा के कई विधायक बाउंड्री वाल पर खड़े हैं,कांग्रेस में आना चाहे तोउनका स्वागत

 मंथन न्यूज भोपाल-भाजपाके प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने गुरुवार कोकांग्रेस सरकार पर भाजपा विधायकों को लालच देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस भाजपा केविधायकों कोप्रलोभन दे रही है।अपनी गुटबाजी और हताशा को कम करने के लिए कांग्रेस जोकोशिश रही है। ये उनके लिए आत्मघाती न हो जाए।’हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा विधायक एकजुट थे, एकजुटहैं और रहने वाले हैं। वह चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़े हैं।
राकेश सिंह ने गुरुवार कोसदस्यता अभियान की बैठक में भाग लेने से पहले मीडिया से बातचीत में ये बात कही।मध्यप्रदेशविधानसभा में भाजपाके दो विधायकों नेपिछले दिनोंमत विभाजन मेंसरकार का समर्थन किया था। इसके बाद से प्रदेशमें सरकार और विपक्ष एक-दूसरे परहॉर्स ट्रेडिंग के आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।बाउंड्री वाल पर खड़े हैं भाजपा के विधायक:पीसी शर्माराकेश सिंह ने कहा किभाजपाके कई विधायकों ने प्रदेश संगठन से शिकायत की है कि कांग्रेस उनसे संपर्क कर प्रलोभन दे रही है। वहीं, दूसरी तरफजनसंपर्क मंत्रीपीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कई विधायक बाउंड्री वाल पर खड़े हैं। जो विधायक कांग्रेस में आना चाहते हैं, उनका स्वागत है।दोनों बागी विधायक नहीं पहुंचेसदस्यता अभियान के शुभारंभ के मौके पर विधानसभा में मत विभाजन के दौरान पाला बदलने वाले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल नहीं पहुंचे हैं। भाजपा ने दोनों विधायकों कोबुलाया था। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह नेदावा किया है कि उन्होंने पहले सूचना दे दी थी कि वह किन्हीं कारणों से बैठक में नहीं आ पाएंगे। बैठक में प्रदेश भर से पार्टी ने सभी सांसदों-विधायकों, सभी जिलाध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी सहित प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चे के अध्यक्ष व महामंत्रियों को बुलाया है।लक्ष्य से आगे पहुंचेगी भाजपा
भाजपा प्रदेशाध्यक्षराकेश सिंह ने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश को केंद्रीय नेतृत्व ने सदस्यता का जो लक्ष्य दिया था। वह सभी जिलों में लगभग पूर्णता की ओर है। 9 अगस्त से 11 अगस्त के बीच चलने वाले विशेष सदस्यता अभियान में हम निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर सदस्य बनाएंगे। इसके लिए एक मजबूत कार्ययोजना के साथ हर जिले में काम करना है। गुरूवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं सक्रिय सदस्यता अभियान की बैठक में उन्होंने ये बात कही।मप्र में सरकार वेंटिलेटर पर 
राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह बिखरी हुई है। पार्टीअब तक केसबसे बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के भीतर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अलग-अलग मांगे उठ रही है। कुछ राहुल गांधी तो कुछ प्रियंका तो कुछ तीसरा नाम ले रहे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार वेंटिलेटर पर है और यही कारण है कि वह भ्रम का वातावरण फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रही है।प्रदेशाध्यक्ष ने कहा किहमें कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की ओर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। हमें उंचे मनोबल के साथ काम करते रहना है। पूरी ताकत के साथ सदस्यता अभियान में जुटे और जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उस लक्ष्य के आगे बढ़कर सदस्य बनाएं। सिंह ने कहा कि जितने दिन यह सरकार चल रही है उतने दिनों तक प्रदेश की जनता के मन में सरकार के प्रति आक्रोश पैदा होगा। यह आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।विधायक का आरोप- कांग्रेस ने पैसों का लालच दिया
इससे पहले श्योपुर से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने कांग्रेस पर खरीद फरोख्त के आरोप लगाए थे। उनके मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भाजपा छोड़ने के लिए पैसों का लालच दिया है। उन्होंनेकहा, कांग्रेस के कुछ लोगों ने मुझसे संपर्क साधा और कहा कि वो मुझे जो चाहे, वहदेंगे। लेकिन मैंने साफ कर दिया कि मैं आदिवासी और गरीब जरूर हूं, लेकिन बिकाऊ नहीं हूं। मैं भाजपा के साथ ही रहूंगा।

प्रदेश भर से आए पदाधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं।प्रदेश भर से आए पदाधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं।

Check Also

भाजपा के राज में विंध्य- महाकौशल में ब्राह्मणों पर बढे अत्याचार

🔊 Listen to this भाजपा के राज में विंध्य- महाकौशल में ब्राह्मणों पर बढे अत्याचार …