Breaking News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ

 भोपाल  –

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वधर्म सदभाव की परम्परा निरंतर समृद्ध हो रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। हर क्षेत्र में समृद्धि का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक एक दूसरे को सहयोग करें और साथ मिलकर दीपोत्सव मनाएँ। विकास का प्रकाश फैलाएँ। स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
                                                                            पूनम पुरोहित 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …